दनकौर। अट्टा फतेहपुर गांव निवासी एक महिला ने अपनी बहन और जीजा पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर लिया है। फरजाना ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी बहन अफसाना और जीजा अनवार उसके घर में अपने पशुओं को घुसा देते हैं। पशुओं ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। पीड़िता ने विरोध किया तो दोनों ने उसपर और उसके पति पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी अफसाना और पति अनवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद