फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 10 मार्च तक पशुओं को लगेगा खुरपका-मुंहपका टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
10 मार्च तक पशुओं को लगेगा खुरपका-मुंहपका टीका
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा संवाद। एक माह से चल रहा खुरपका-मुंहपका टीका लगाने का अभियान 10 मार्च तक चलेगा। जिले के करीब ढाई लाख से अधिक पशुओं को टीका लगाया जाना है। हालांकि अभी तक केवल तीस फीसदी पशुओं का ही टीकाकरण हो पाया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि 15 फरवरी से जिले में करीब ढाई लाख पशुओं के टीकाकरण का अभियान शुरू किया गया था। पहले चरण में सभी गोशालाओं में गोवंश के टीकाकरण किया गया। उसके बाद डेरी समेत समूह में पशुओं का पालने वाले किसानों के घर जाकर टीकाकरण किया गया। टीकाकरण करने में पशुपालन विभाग के करीब 150 से अधिक कर्मचारी लगे हुए है। अब तक तीस फीसदी पशुओं के टीका लगाया जा चुका है। आगामी 10 मार्च तक टीकाकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें