फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक ही फ्लैट कई-कई बार बेचने का आरोप, व्हाइट हाउस अपार्टमेंट्स प्रोजेक्ट में 11 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
-वीईएफ के पदाधिकारियों और फैसिलिटी कंपनी के निदेशकों पर धोखाधड़ी व साजिश के आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर क्षेत्र के व्हाइट हाउस अपार्टमेंट्स प्रोजेक्ट में फ्लैटों की बार-बार बिक्री का एक और मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली में वोकेशनल एजुकेशन फाउंडेशन (वीईएफ), उसके पदाधिकारियों और एक फैसिलिटी मैनेजमेंट कंपनी के निदेशकों समेत 11 के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सेक्टर-100 निवासी राघव भारद्वाज (50) इसी प्रोजेक्ट में आवंटी और वीईएफ के पंजीकृत सदस्य हैं। शिकायत के अनुसार कंपनी को प्रोजेक्ट में केवल मेंटेनेंस का काम मिला था। आरोप है कि उसने वीईएफ पदाधिकारियों से मिलीभगत कर अपने ही लेटर हेड पर रसीदें जारी कीं। इसके जरिए एक ही फ्लैट कई लोगों को बेचा गया और बैंकों से लोन भी कराया गया। प्रोजेक्ट का मालिकाना हक वीईएफ अध्यक्ष के पास है, इसलिए कंपनी को फ्लैट बेचने या आवंटियों से रकम लेने का अधिकार ही नहीं था। आरोप है कि उन्होंने 33,85,981 रुपये का भुगतान किया और भारतीय स्टेट बैंक से होम लोन लेकर भी भुगतान किया। बावजूद वही फ्लैट आरोपियों ने साजिश के तहत गाजियाबाद के सुशील कुमार त्यागी और मोनिका त्यागी को दोबारा बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेंटेनेंस की जिम्मेदारी की आड़ में खेल : औरैया निवासी अरविंद कुमार जैन ने दिसंबर 2013 में टावर-3 के सातवें तल पर 1019 वर्ग फुट का फ्लैट बुक किया था। उन्होंने 33,17,600 रुपये दिए। आरोप है कि वीईएफ के रुपये लेने के बाद उसी फ्लैट के लिए कंपनी ने भी उनसे रकम वसूली और अपने लेटर हेड पर रसीद दी। इनमें 5 अगस्त 2025 की 2,19,876 रुपये की रसीद भी शामिल है। दिल्ली के ऋण वसूली न्यायाधिकरण-1 की एक कार्यवाही का भी जिक्र है। इसमें आपत्तिकर्ता रीता यादव ने 34 फ्लैटों का ब्योरा दिया है। आरोपियों ने कई-कई बार बेचकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की। नामजद आरोपियों में वीईएफ, उसके अध्यक्ष/मालिक नवीन गुप्ता, अधिकृत अधिकारी अभिजीत कुमार व कुंदन लाल गोला और प्रोजेक्ट मैनेजर पी. विशोई, केयरब्लैंड फैसिलिटी मैनेजमेंट के निदेशक इंद्रकांत झा, विश्वजीत आनंद और वेणु गोपाल, सेल्स मैनेजर विजय शाह और कर्मचारी अमन भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें