ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने कुछ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। घंघोला निवासी विनोद ने केस दर्ज कराया है कि गांव के अजय, दिनेश, अरुण, अनिल कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके घर में घुस आए। पूर्व में हुई कहासुनी को लेकर उन्होंने उसके बेटे अमित व सुमित और पत्नी नीलम के साथ मारपीट की। घायल अवस्था में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।