ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क-3 स्थित सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंडर-16 लीग मैच में आरआरसीए ने एएसवी क्रिकेट अकादमी को 190 रन से हराया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले गगनदीप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आरआरसीए ने 40 ओवर में पांच विकेट पर 352 रन का स्कोर बनाया। मैन ऑफ द मैच गगनदीप ने 145 रन बनाए। जवाब में एनएसवी क्रिकेट अकादमी की टीम आठ विकेट पर 162 रन ही बना सकी। गगनदीप ने एक विकेट भी लिया।