दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव नहर के समीप 7 नवंबर को बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार बलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर की तीन जगह से हड्डी टूट गई। बलवीर सिंह खेत से अपने घर बिसाहड़ा लौट रहे थे। टक्कर के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि घटना की प्राथमिकी एक सप्ताह बाद बाइक नंबर के आधार पर दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपी चालक की तलाश कर रही है