दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। लाठी-डंडों और लोहे के पंच से आकाश उर्फ गोलू व अनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना 11 नवंबर को विकास और दीपक के बीच हुई कहासुनी के बाद हुई। कहासुनी का फैसला हो गया था। इसके बावजूद, शाम को दीपक, कुनाल, चिराग और सोनू जबरन विकास के घर में घुस गए। उन्होंने गाली-गलौज की और मना करने पर हमला कर दिया। विकास ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।