फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटीरियर फैक्टरी में लगी भीषण आग, आठ दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटीरियर फैक्टरी में लगी भीषण आग, आठ दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, जनहानि नहीं
विज्ञापन


- ईकोटेक-2 के उद्योग केंद्र में दोपहर 3:30 बजे हुआ हादसा, करीब साढे़ तीन घंटे में आग पर पाया काबू
- आग बुझाने के दौरान एहतियातन आसपास की फैक्टरियां कराई गईं खाली, कोई जनहानि नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र के ईकोटेक-2 स्थित उद्योग केंद्र में बृहस्पतिवार दोपहर एक इंटीरियर फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग गोपाला इंटीरियर नाम की कंपनी की बाहरी बिल्डिंग में लगी थी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने स्थानीय पुलिस बल की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर करीब करीब साढे़ तीन घंटे बाद पूरी तरह काबू पा लिया।
जानकारी के अनुसार उद्योग विहार एक्सटेंशन स्थित फैक्टरी में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:30 बजे आग लगी। आग की लपटें और धुआं उठता देखकर आसपास की फैक्टरियों में काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोग किसी तरह से बाहर आए और आग का वीडियो बनाने लगे। वहीं सूचना मिलते ही ईकोटेक-3 फायर स्टेशन के अलावा अन्य फायर स्टेशन से दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग के फैलने की आशंका को देखते हुए एहतियातन आसपास की फैक्टरियों को भी खाली करा लिया गया। एफएसओ ईकोटेक-3 अजय कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना पर दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। पुलिस बल के सहयोग से आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें