फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दस कट्टा अवैध पटाखे बरामद प्राथमिकी दर्ज कर की गई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर पार्क गोल चक्कर के समीप से पुलिस ने जांच के दौरान विस्फोटक सामग्री एवं अवैध पटाखे के 10 कट्टा पकड़े हैं । जांच में आरोपी को भी पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि अच्छेजा गांव के समीप पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध पटाखे लेकर खड़ा है। जो कहीं ठिकाने लगाने की फिराक में है। पुलिस गश्त करते हुए बादलपुर गांव के समीप अंबेडकर पार्क गोल चक्कर के पास पहुंची। वहां पर बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के कचैडा गांव निवासी सोहन पाल खड़ा हुआ था। उसके पास सफेद रंग के 10 कट्टें भरे हुए थे। पुलिस द्वारा जांच की तो कट्टों में अलग-अलग मार्का के भारी मात्रा में अवैध पटाखे मिल गए। पूछताछ की गई तो संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।कोतवाली में विस्फोटक अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें