भवोकरा गांव में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था खराब होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़
फोटो-
यमुना सिटी (संवाद)। भवोकरा गांव में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में लाइट लगाने के कुछ महीने बाद कई खराब हो गईं, जबकि कुछ चोरी हो गईं। अब कई जगह खंभे तो लगे हैं, लेकिन उन पर लाइटें नहीं हैं। रात होते ही गांव की कई प्रमुख सड़कें और गलियां अंधेरे में डूब जाती हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। ग्रामीण सोनू ने बताया कि पर्याप्त रोशनी नहीं होने से रात में गलियों से गुजरने में दिक्कत होती है। खराब और गायब लाइटों को ठीक कराने या दोबारा लगाने की जरूरत है।