ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के मेट्रो स्टेशन नॉलेज पार्क-2 के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। संभल निवासी रामवाऊ 3 अगस्त 2026 की दोपहर सेक्टर-142 से ड्यूटी करके ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे कट होते हुए नॉलेज पार्क-2 के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान कार ने साइड से टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को जिम्स में भर्ती कराया गया। व्यस्तता के चलते पीड़ित की पत्नी बीना कुमारी ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो