फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पत्नी के प्रेमी पर मारपीट और मोबाइल तोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एटीएस डॉल्से सोसाइटी में पत्नी के प्रेमी से बात करने पहुंचे युवक के साथ मारपीट कर दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एटीएस डॉल्से सोसाइटी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी का काफी समय से उसी सोसाइटी में रहने वाले पल्लव चौधरी के साथ प्रेम संबंध था। जब उसे इस संबंध की जानकारी हुई तो वह 27 जून 2025 की रात पल्लव चौधरी से बातचीत करने के लिए टावर-6 की लॉबी में पहुंचा। दोनों के बीच बातचीत चल रही थी कि इसी दौरान आरोपी ने अचानक उसका मोबाइल फोन छीन लिया और जमीन पर पटककर तोड़ दिया। मोबाइल तोड़ने के बाद आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। घटना के समय वह तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दे सका। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें