फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कुत्ते के काटने से भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ज्यू-3 के सी-ब्लॉक में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार शाम घर के बाहर टहल रहे एक स्थानीय निवासी पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के साथ एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि सेक्टर में आए दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में डर का माहौल है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष देवेन्द्र भाटी ने कहा कि कई शिकायतों के बावजूद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें