फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक रात में तीन बुलेट चोरी, पांच घटनाओं में आठ बाइक गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोसाइटी से एक ही रात में तीन बाइक गायब, कंपनी, दुकान, अस्पताल और खाली प्लॉट से भी वाहन चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच घटनाओं में कुल आठ मोटरसाइकिल चोरी हो गईं। ये वाहन सोसाइटी, कंपनी, दुकान, अस्पताल और खाली प्लॉट के बाहर से गायब हुए। सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सेक्टर-118 स्थित श्रीराम अपार्टमेंट से 16 नवंबर की रात तीन बाइक चोरी हुईं। इनमें रॉयल एनफील्ड क्लासिक-350, रॉयल एनफील्ड बटालियन और टीवीएस अपाचे आरटीआर शामिल थीं। वंशदीप तोमर की शिकायत पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज हुई। सेक्टर-80 स्थित एक कंपनी के बाहर से 13 नवंबर को मोहित पाल की टीवीएस अपाचे आरटीआर चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध चाबी से बाइक स्टार्ट कर ले जाते दिखे। सदरपुर में 28 अक्तूबर की रात अनस की मोटरसाइकिल दुकान के बाहर से गायब हुई। बाल चिकित्सालय के गेट नंबर-2 के पास से 12 नवंबर को रंजीत कुमार नायक के भाई की बाइक चोरी हुई। सेक्टर-73 में खाली प्लॉट के बाहर से दो रॉयल एनफील्ड हंटर-350 चोरी हो गईं। अमन भारद्वाज और उनके पड़ोसी अर्षित कुमार की बाइक बृहस्पतिवार की रात गायब हुईं। कुछ पीड़ितों की बाइक की किस्त अभी भी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर रही है। बाइकों की तलाश के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें