फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इस्कॉन मंदिर के बाहर कार का शीशा तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोेएडा। सेक्टर-33ए स्थित इस्कॉन मंदिर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर चार लैपटॉप, नकदी, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। घटना छह अक्तूबर की है। हरियाणा के हिसार निवासी अनिल गेरा ने पुलिस को बताया कि वह छह अक्तूबर 2026 को अपने साथियों सत्येंद्र रोहल, अक्षित पंवार और हिमांशु किंदरा के साथ कार से नोएडा आए थे। चारों इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे। वापस लौटे तो कार में रखा सामान गायब मिला। आरोप है कि चोर कार का शीशा तोड़कर सामान ले गए। थाना प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें