फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जान से मारने की नियत से फायरिंग, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी।
विज्ञापन

कोतवाली दादरी क्षेत्र के रेलवे रोड पर हरी नगर में बैठकर बात करने के दौरान एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई। जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की नामजद रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दादरी के रेलवे रोड स्थित हरी नगर में विनीत शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। 14 अक्टूबर को सुबह के समय वह घर पर बैठकर अपने भाई विपिन, माता भगवती देवी और पड़ोसी यशपाल के साथ बात कर रहे थे। बातें करने के दौरान यशपाल गाली-गलौज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी गई। आरोपी ने फायरिंग भी की। पीड़ित ने यशपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें