फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध रूप से बन रहे मदरसे की जानकारी न देने में चौकी इंचार्ज समेत बीट सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिलासपुर में बिना इजाजत लिए मदरसे का एक मंजिला निर्माण करा भी दिया गया था, आला अधिकारियों को नहीं दी कोई जानकारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। बिलासपुर में अवैध रूप से मदरसे के हो रहे निर्माण की जानकारी आला अधिकारी को न देने और लापरवाही के आरोप में चौकी इंचार्ज अनूप दीक्षित और बीट सिपाही अनुज लांबा को कमिश्नरेट पुलिस ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि काफी समय से मदरसा बनाया जा रहा था, जिसकी भनक न तो चौकी इंचार्ज को थी और न ही बीट सिपाही को।
बिलासपुर कस्बे के गांव चूहड़पुर बांगर में आबादी के बीच एक मदरसे का निर्माण किया जा रहा था। इस गांव में बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी है। बिलासपुर क्षेत्र में अभी तक चौकी इंचार्ज अनूप दीक्षित और इस क्षेत्र में बीट सिपाही अनुज लांबा हैं। बताया जा रहा है कि मदरसा बनाने के लिए कोई इजाजत भी नहीं ली गई थी। वहीं, कुछ ही दिनों में एक मंजिला भवन भी खड़ा कर दिया गया। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट की एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी आला अधिकारियों को हुई। निर्देशों पर अवैध रूप से बनाए जा रहे निर्माण को रोक दिया गया।
विज्ञापन

बिना अनुमति के बनाया जा रहा था मदरसा : एलआईयू की रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ समय पहले गांव की आबादी के बीच में करीब 400 वर्गगज भूमि खरीदी गई। इसके बाद वहां पर बिना अनुमति के मदरसा बनाने का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। 400 वर्गगज भूमि पर लगभग एक मंजिला मदरसे का कार्य भी पूरा हो गया। इसके बावजूद बीट सिपाही और चौकी इंचार्ज को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


बिलासपुर चौकी इंचार्ज अनूप दीक्षित और बीट सिपाही अनुज लांबा को लापरवाही के लिए निलंबित किया गया है। दोनों ने अवैध रूप से बनाए जा रहे मदरसे की जानकारी अपने अधिकारियों को नहीं दी। इनके निर्माण की भनक तक नहीं लगी। -प्रवीण रंजन, डीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें