ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ग्रीनआर्च सोसाइटी में 19 अप्रैल को एओए चुनाव को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए हैं। एक पक्ष ने चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया है। उम्मीदवार मनीष कुमार सिंह ने डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत की है। निवासियों का आरोप है कि चुनाव अधिकारी एवं कुछ व्यक्तियों की भूमिका संदिग्ध रही। यह भी सामने आया कि चुनाव अधिकारी, जिन्हें डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा नियुक्त किया गया था, चुनाव सम्पन्न होने के बाद संबंधित डाटा एवं प्रक्रियात्मक जानकारी साझा करने से बचते नजर आए। हालांकि, डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा जांच में सहयोग का आश्वासन दिया गया है। ब्यूरो