फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच लाख से अधिक के लिफ्ट उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र स्थित सेक्टर-27 स्थित ए आर लैंडक्राफ्ट की गोदरेज गोल्फ लिंक परियोजना में लिफ्ट के महंगे उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। जॉनसन लिफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साइट सुपरवाइजर सेक्टर-140 नोएडा निवासी हितेश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जनवरी 2026 की सुबह ठेकेदार प्रदीप कुमार ने विला में बने स्टोर का ताला टूटा हुआ पाया और अंदर रखा सामान गायब मिला था। इसके अगले दिन 20 जनवरी को अन्य विला में भी स्थित स्टोर से चोरी हुई। चोरी 18 और 19 जनवरी की रात के बीच अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई। इसके अलावा एक एक्स्ट्रा पावर कंपनी की हैमर ड्रिल मशीन, दो किलोग्राम तांबे का तार भी गायब है। कुल चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 5 लाख रुपये से अधिक है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें