फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गुरुकुल में निवेश के नाम पर ठगी, ऑटिज्म बच्चे से बालश्रम कराने और प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिसरख क्षेत्र के गुरुकुल संचालक दंपती व कोषाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-1 स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पास संचालित एक गुरुकुल में दिव्यांग बच्चों के नाम पर संचालकों द्वारा वित्तीय ठगी करने और एक ऑटिज्म पीड़ित नाबालिग से बालश्रम करवाने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर थाना बिसरख पुलिस ने शनिवार को गुरुकुल संचालक दंपती नीरज सिंह व उसकी पत्नी सागरिका नायक, कोषाध्यक्ष पुनीता तथा कुछ अज्ञात रिश्तेदारों के खिलाफप्राथमिकी दर्ज की है।

नोएडा निवासी निवासी राजीव झा का कहना है कि उनका 16 वर्षीय पुत्र जन्म से ही ऑटिज्म नामक विकार से ग्रसित है। उन्होंने वर्ष 2019 में अपने बेटे को सिद्ध बाबा मंदिर बिसरख सेक्टर-1 स्थित हमारा गुरुकुल नामक संस्थान में दाखिल कराया था। इस संस्थान के संचालक नीरज सिंह हैं, जो विहान ग्रीन अपार्टमेंट सेक्टर-1 बिसरख जलालपुर में रहते है। इसी दौरान वर्ष 2023 में नीरज सिंह, उनकी पत्नी सागरिका नायक और गुरुकुल की कोषाध्यक्ष पुनीता ने पीड़ित के घर आकर उन्हें गुरुकुल में धन निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोपियों के बहकावे में आकर पीड़ित ने करीब 10 लाख रुपये का निवेश गुरुकुल की संस्था में किया। आरोप है कि निवेश की रसीदें भी संचालकों ने पीड़ित को उपलब्ध कराईं। जिनके सरकारी पोर्टल पर दर्ज होने का दावा किया गया। इसके अलावा हर महीने 35 हजार रुपये एश्योर्ड रिटर्न देने की बात भी कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

न रिटर्न मिला, न गुरुकुल में हुई कोई प्रगतिः
24 महीने पूरे होने के बाद जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने बहानेबाजी शुरू कर दी और लगातार समय मांगते रहे। बाद में एश्योर्ड रिटर्न देना भी पूरी तरह बंद कर दिया गया। जब पीड़ित ने अपनी राशि वापस मांगनी शुरू की, तो आरोपियों ने उनके ऑटिज्म पीड़ित बेटे को गुरुकुल में तंग-परेशान करना और मारना-पीटना शुरू कर दिया। जैसे ही उन्हें बच्चे के साथ हो रहे इस उत्पीड़न की जानकारी हुई, उन्होंने पुलिस प्रशासन में शिकायत करने की बात कही। आरोपियों ने कई लोगों की गाढ़ी कमाई हड़प ली है। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें