फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख के आम्रपाली लीजर वैली विला गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पर बुधवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। फिरोजाबाद निवासी अभिषेक सिंह वर्तमान में बिसरख में किराए पर रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत 8 मई को वह अपने मित्र महेश की बाइक से अपनी छह वर्षीय बेटी रिद्धि को लेकर हनुमान मंदिर गोल चक्कर की ओर से गौड़ सिटी-1 की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान आम्रपाली लीजर वैली विला गेट के सामने पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पिता-पुत्री दोनों बुरी तरह घायल हो गए। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन उन्हें इलाज के लिए बरेली ले गए थे। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें