नोएडा। फेज-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-66 मामूरा स्थित एक बिल्डिंग के तीन कमरों से शातिर चोर नकदी, लैपटॉप और मोबाइल चुरा ले गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपार्टमेंट निवासी जिलाजीत के अनुसार, बीते माह की 17 तारीख की सुबह चोर उनके कमरे से मोबाइल चोरी कर ले गया। इसके बाद चोर ने उसी अपार्टमेंट में रहने वाली तनवी के कमरे से लैपटॉप, 10 हजार रुपये नकद व डेबिट कार्ड और अर्जुन के कमरे से भी एक लैपटॉप पार कर दिया। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि थाना पुलिस को जांच और खुलासे के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो