नोएडा। सेक्टर-64-65 के बीच सोमवार सुबह दफ्तर जाते समय स्कूटी फिसलने से एक कंपनीकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिहार के बक्सर निवासी सुधीर गिरि (32) के रूप में हुई है। मृतक नोएडा के सेक्टर-22 में रहते थे और सेक्टर-63 स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। सोमवार सुबह करीब 9 बजे सुधीर अपनी स्कूटी से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। सेक्टर64-65 रोड पर अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। इस हादसे में सुधीर के सिर में गंभीर चोटें आईं, जो उनकी मौत का कारण बनीं। फेज-3 थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि स्कूटी चालक ने हेलमेट लगाया था या नहीं ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। ब्यूरो