रबूपुरा (संवाद)। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक दुकान से नकदी और जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित व उसके भाई के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। ग्राम भुन्ना तगा निवासी मुकेश शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी। 9 नवंबर की रात उनकी दुकान से करीब आठ हजार रुपये नकद, सोने की जंजीर और चांदी की पाजेब चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज से गांव के ही पड़ोसी द्वारा चोरी करने का पता चला। पूछताछ करने पर आरोपी के घर जाने पर, मुकेश और उनके भाई से आरोपी व उसके पिता ने गाली-गलौज व मारपीट की। पुलिस ने उनकी तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।