दादरी (संवाद) । कोतवाली दादरी क्षेत्र के सेक्टर म्यू-2 में निर्माणाधीन मकान में फंदा लगाकर 32 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली । सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि सेक्टर म्यू-2 में 32 वर्षीय सोनू परिवार के साथ रहते थे। घरेलू विवाद के चलते वह तनाव में चल रहे थे। उन्होंने निर्माणाधीन मकान में 28 सितंबर को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।