फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार का शीशा तोड़कर चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर के पास खड़ी एक्सयूवी कार का शीशा तोड़कर बैग चोरी करने का प्रयास किया गया। वारदात के दौरान कार मालिक की नजर आरोपियों पर पड़ गई। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित ने सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सेक्टर-62 स्थित डिजाइनर पार्क अपार्टमेंट निवासी हरबीर सिंह शनिवार को सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर गए थे। दर्शन के बाद जब वह वापस कार के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक महिला और पुरुष उनकी कार का पिछला शीशा तोड़कर अंदर रखा बैग निकालने का प्रयास कर रहे थे। हरबीर सिंह ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें