फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाबालिग से दरिंदगी के आरोपी को शरण देने वाले चाचा को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
(नोटः खबर को ऑनलाइन नहीं चलाएं)
विज्ञापन

फोटो
- रविवार देर शाम गिरफ्तार कर आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद गुपचुप तरीके से जेल भेज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। छह साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म और उसके बाद गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी साइको किलर बलराज उर्फ बल्ला को शरण देने वाले आरोपी चाचा तौसीफ को ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने रविवार देर शाम गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे गुपचुप तरीके से जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपी के घर पर ताला लगा दिया गया है।
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी तौसीफ दूर के रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है। इस कारण तौसीफ को बच्ची चाचा बोलती थी। वहीं आरोपी बलराज अपने दोस्त तौसीफ के पास ही रहता था। तौसीफ और बलराज की मुलाकात जेल में हुई थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कि कहीं आरोपी तौसीफ ने कोई पुरानी रंजिश या दुश्मनी निकालने के लिए तो नहीं आरोपी बलराज के माध्यम से वारदात को अंजाम दिलवाया है।
विज्ञापन


सरकारी वकील की मदद से जेल से आया था बाहर : बलराज वर्ष 2017 में सूरजपुर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला और नौ साल के बच्चे की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। परिजनों के मुताबिक उसकी जमानत के लिए परिवार से कोई व्यक्ति पैरवी करने नहीं आया। इसके बाद सरकारी व्यवस्था के तहत उसे कानूनी सहायता के लिए वकील उपलब्ध कराया गया। वर्ष 2024 में इसी वकील ने उसकी ओर से पैरवी की और बलराज जमानत पर बाहर आ गया।
अपनी भाभी पर भी आरोपी रखता था गंदी नजरः मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी बलराज अपने ही परिवार की महिलाओं पर गलत नजर रहती थी। वह अपनी भाभी पर भी गंदी नजर रखता था। इसकी शिकायत भाभी ने अपने पति से की थी। इसे लेकर परिवार में विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद दोनों भाइयों ने बलराज से दूरी बना ली और तिलपता गांव छोड़कर दनकौर क्षेत्र के एक गांव में जाकर रहने लगे थे।
विज्ञापन



आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग : घटना के बाद सोमवार को भी बच्ची के परिजनों को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे। परिजनों और समाज के लोगों ने पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पुलिस और सरकार से न्याय की उम्मीद थी। हालांकि गांव के लोगों के साथ परिजनों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें