ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति, सास और अन्य ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न व जानलेवा हमले का गंभीर आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। मेरठ निवासी प्रिया चौधरी का कहना है कि उनका विवाह 21 जनवरी 2025 को बिसरख निवासी धीरज चौहान से हुआ था। शादी में पिता ने हैसियत के अनुसार घरेलू सामान दिया था। शादी के दो माह बाद ही मारपीट शुरू हो गई। पति, सास, मामा ससुर , ननद दहेज में मिले सामान से संतुष्ट न होने की बात कहकर ताने देते और मायके से पैसे लाने का दबाव बनाते थे। 12 जून 2026 को मंगलसूत्र बेचने के लिए दबाव डाला गया। मना करने पर पीड़िता को पीटा गया। वहीं एसएसआई राजवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो