ग्रेेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में वाटर बिल की बकाया धनराशि पर ब्याज की रकम में 20 फीसदी छूट पाने की आखिरी तिथि 31 अगस्त है। इसके बाद ब्याज की रकम पर छूट नहीं मिलेगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि तीन महीने के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई थी। बकायेदारों को 30 जून तक कुल बकाया धनराशि के ब्याज पर 40 फीसदी, 31 जुलाई तक 30 फीसदी छूट दी गई। अब 31 अगस्त तक 20 फीसदी छूट प्राप्त करने का अंतिम मौका है। इसके बाद ओटीएस योजना समाप्त हो जाएगी। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक सभी श्रेणी के आवंटियों पर करीब 84 करोड़ रुपये पानी का बिल बकाया है। ब्यूरो