फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पति ने चौराहे पर पत्नी और मामा को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र के घंटा गोल चक्कर के पास मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके दो मामा के साथ मारपीट कर दी। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार औरैया निवासी खुशबू वर्तमान में गांव मुबारकपुर में रहती है। 18 अगस्त की रात वह अपने मामा प्रवीन और अंकित के साथ घंटा गोल चक्कर के पास खड़ी थी। तभी उसका पति जितेन्द्र वहां आ गया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। मामाओं ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उन्हें भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने किसी नुकीली वस्तु से उसके पेट व पैर पर तथा मामा प्रवीन के पेट पर वार किया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। घायल महिला ने प्राथमिक उपचार लक्ष्मी हॉस्पिटल सूरजपुर से कराया। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें