फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शेष चार फीसदी प्लॉट के लिए 2 सितंबर को पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बकाया चार फीसदी प्लॉट की मांग को लेकर 44 गांवों में किसानों का जनजागरण अभियान जारी है। शुक्रवार को खैरपुर गांव में किसानों ने पंचायत कर 2 सितंबर को होने वाले पैदल मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। किसान घोड़ी बछेड़ा से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तक पैदल मार्च निकालेंगे। किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि शेष चार फीसदी प्लॉट उनका हक है और इसके लिए आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से मार्च में शामिल होकर अपनी मांग उठाने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें