फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली के ध्यानार्थ
विज्ञापन

दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर सैंथली मोड़ पुलिस चौकी के समीप सड़क पार करते समय रोडवेज बस और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि बदायूं के अन्तपुर गांव में रजनीश परिवार के साथ रहते हैं। उनका भाई अजब सिंह अपने जीजा के साथ नंगला चमरू गांव में रह रहा था। 26 जुलाई को अजब सिंह अपने जीजा की बाइक लेकर कोल्डड्रिंक लेने गया था। जब वह सैंथली मोड़ पुलिस चौकी के समीप पहुंचा तो सड़क पार करने लगा। सड़क पार के दौरान कौशांबी डिपो की बस चालक ने बाइक में टक्कर मार दी । बाइक सवार अजब सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सरकारी अस्पताल में उपचार दाैरान उसकी माैत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। मृतक के भाई ने कौशांबी डिपो की बस संख्या के आधार पर कोतवाली में चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें