फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूटी की डिग्गी तोड़कर सोने की चेन और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। एल्डिको ग्रीन मीडोज सोसाइटी के सामने स्कूटी की डिग्गी तोड़कर अज्ञात चोर सोने की चेन और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सेक्टर पी-4 स्थित पूर्वांचल सिल्वर सिटी-2 निवासी मोहित दहिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 जुलाई की शाम वह अपने बेटे के साथ स्कूटी से बाजार गया था। घर का सामान खरीदने के दौरान वह एल्डिको ग्रीन मीडोज सोसाइटी के सामने एक दुकान पर रुका था। स्कूटी खड़ी कर वह सामान के संबंध में पूछताछ करने चला गया। करीब दस मिनट बाद वापस लौटा तो स्कूटी की डिग्गी का ताला टूटा हुआ मिला। डिग्गी में रखा उसका बैग गायब था। बैग में करीब तीन तोले की सोने की चेन, पर्स और 2200 रुपये नकद रखे थे। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें