ग्रेटर नोएडा। ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय ग्रेटर नोएडा ने नियोक्ताओं से एमनेस्टी योजना-2026 कर्मचारी नामांकन अभियान और विश्वास योजना का लाभ उठाने की अपील की है। क्षेत्रीय आयुक्त-2 विजय कुमार ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना है। इसके साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करना और नियोक्ताओं को स्वैच्छिक अनुपालन के लिए प्रोत्साहित करना है। विश्वास योजना-2026 के माध्यम से भविष्य निधि अंशदान से जुड़े क्षतिपूर्ति (डैमेज) के लंबित विवादों का त्वरित समाधान किया जाएगा। एमनेस्टी योजना-2026 विशेष रूप से छूट प्राप्त भविष्य निधि न्यास संचालित करने वाले पात्र प्रतिष्ठानों को अनुपालन का अवसर प्रदान करेगी। ब्यूरो