ग्रेटर नोएडा। चार फीसदी अतिरिक्त भूखंड देने की मांग को लेकर आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 44 गांवों के प्रभावित किसान अनशन करेंगे। अनशन की तैयारियों को लेकर रविवार को भी किसान गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करने में जुटे रहे। किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आहान किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 44 गांवों के किसानों को अभी तक 10 फीसदी भूखंड नहीं दिया गया है। उनको केवल 6 फीसदी भूखंड दिए गए हैं। अपने अतिरिक्त चार फीसदी भूखंड की मांग को लेकर किसान लंबे समय से आंदोलन भी कर रहे हैं। अधिकारियों के आश्वासन के बाद इन किसानों ने न्यायालय में अपना केस दायर नहीं किया था। जबकि जिन किसानों ने न्यायालय में अपना केस दायर किया उनको भूखंड मिल चुके हैं। ब्यूरो