नोएडा। पर्थला फ्लाईओवर के पास सेक्टर-121 में सर्विस रोड पर खड़ी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। पीड़ित अमित कुमार, निवासी क्रासिंग रिपब्लिक गाजियाबाद ने फेज-3 थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। 27 जून की शाम शराब ठेके के पास कार का शीशा तोड़ा गया था। कार लॉक कर खरीदारी के लिए वह कुछ दूर गए थे। वापस आने पर शीशा टूटा था। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो