फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ताला तोड़कर जेवर और रुपये चुराने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद) । फेज-2 थाना पुलिस ने बंद मकान में चोरी करने वाले आरोपी चांद को गिरफ्तार किया है। आरोपी बुलंदशहर के ककोड़ का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के जेवर और 5450 रुपये बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल औजार और एक अवैध चाकू भी मिला है। 15 अगस्त की रात अक्षरधाम कॉलोनी में एक बंद मकान को निशाना बनाया गया था। चोरों ने दरवाजे की कुंडी और मुख्य ताला तोड़कर जेवर व 20 हजार रुपये चुराए थे। मंगलवार को पुलिस ने चांद को अक्षरधाम मंदिर के पास पुस्ता रोड से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने साथी शाहरुख के साथ चोरी करना स्वीकार किया। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह के अनुसार, आरोपी नशे के आदी हैं और बंद मकानों को निशाना बनाते थे। पुलिस फरार साथी शाहरुख की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें