फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोवर्धन महाराज की शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में मंगलवार को गोवर्धन महाराज की शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह शोभायात्रा गोवर्धन सेवा समिति सूरजपुर मंडल के तत्वावधान में आयोजित की गई और पिछले 18 से 20 वर्षों से लगातार निकाली जा रही है। समिति की अध्यक्ष राधे सर्वेश (राधे दीदी) के नेतृत्व में निकली इस शोभायात्रा में कस्बे की गलियों से गुजरते हुए श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर आदर्श रामलीला कमेटी के महामंत्री एवं भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी प्रेमवीर शर्मा, कामधेनु गौ रक्षा दल के अध्यक्ष देवा पंडित, ओमपाल ठाकुर, नितिन शर्मा एडवोकेट, राकेश चौहान, प्रमोद ठाकुर, विनोद, अखिलेश, साहब सिंह, सुनील दुबे, विनोद पंडित, सुभाष बृजनंद पराशर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें