फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पोस्टमास्टर की कार घेरने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। एलजी गोलचक्कर के पास बुधवार रात एक पोस्टमास्टर की कार को दबंगों ने घेर लिया। पीड़ित ने कार और बाइक सवार युवकों पर गाड़ी रुकवाकर हमला करने और दरवाजा खुलवाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ अपॉर्टमेंट बिसरख निवासी सुमित कुमार यादव अल्फा-1 स्थित पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं। सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात वह कार्यालय से कार द्वारा घर लौट रहे थे। इसी दौरान एलजी गोलचक्कर के पास एक कार और बाइक पर सवार करीब छह लोगों ने उनकी गाड़ी को घेरकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख सुमित ने कार तेजी से आगे बढ़ाई और करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे खड़े पुलिसकर्मियों के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विवाद के कारणों की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें