फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मजदूरों से मारपीट और गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। थाना क्षेत्र के गांव झालड़ा में मामूली विवाद में प्लाट में काम कर रहे मजदूरों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। झालड़ा निवासी संजय ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया था कि रविवार को वह अपने प्लॉट की बाउंड्री करवा रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले प्रवीण और उनका बेटा विवेक वहां आ गए। दोनों ने मजदूरों से गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों उसके प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं। संजय ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और विवेक ने जान से मारने की नीयत से संजय पर गोली चला दी। पुलिस ने संजय की शिकायत के आधार पर प्रवीण और उसके बेटे विवेक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसके बाद सोमवार को विवेक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें