फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों के धरने का समर्थन देंगे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर तहसील में चल रहे किसानों के धरने को अब व्यापारी भी अपना समर्थन देंगे। मंगलवार को जेवर क्षेत्र के व्यापारी भी तहसील में चल रहे किसानों के धरने में पहुंचेंगे और मांगों को बुलंद करेंगे। व्यापार संघ के कुलदीप पंडित ने बताया कि टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों को आधार कार्ड दिखाकर आवागमन की सुविधा देने, बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने और खुर्जा पुल पर सीढ़ियों का निर्माण कराने की मांग किसान उठा रहे हैं। यह केवल किसानों की समस्या नहीं है और पूरे क्षेत्र की जरूरत है। इसलिए व्यापारी और स्थानीय लोग भी अब इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें