फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रामीण पर कार चढ़ाने के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। कस्बा निवासी एक ग्रामीण ने कुछ लोगों के खिलाफ रंजिश में कार चढ़ाकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर रबूपुरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कस्बा निवासी जगत सिंह ने थाना रबूपुरा में दी शिकायत में कहा कि वह रविवार सुबह साढ़े छह बजे एक लक्ष्मण सिंह के साथ कस्बे में भ्रमण कर रहा था। आरोप है कि पथवारी मंदिर के आगे कुछ लोग एक सफेद कार के साथ खड़े थे। जैसे ही वह आगे बढ़े तो कार सवार गांव के ही ललित समेत चार लोगों ने उनपर कार चढ़ाने का प्रयास किया। आरोप है कि उनमें से एक आरोपी ने उनपर तमंचे से हमला करने का प्रयास भी किया लेकिन फायर मिस हो गया। मामले में गौड़ सिटी चौकी प्रभारी आशीष यादव ने कहा कि शिकायत पर आरोपी ललित को शंतिभंग में गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें