दनकौर। शाहपुर खुर्द गांव निवासी एक व्यक्ति ने 4 लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। शाहपुर खुर्द गांव निवासी अशोक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर सोमवार को क्षेत्र के मंडपा गांव किसी काम से गया था। गांव में पहुंचते ही पड़ोसी गांव चिंडावली के प्रमोद, भौपाल, प्रदीप और दीपक ने दोनों दोस्तों पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद