ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर बैग चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। स्वर्ण नगरी निवासी शुभम सारस्वत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता हैं। बुधवार सुबह वह अपनी कार को कलेक्ट्रेट की सर्विस रोड पर खड़ी कर किसी कार्य से अंदर गए थे। शाम को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी कार का पीछे वाला शीशा टूटा हुआ था। कार के अंदर रखा बैग गायब मिला। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो