फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: व्यापारी के बेटे को हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2026 05:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
-एक साल पहले दिया था घटना को अंजाम, आरोपी की महिला मित्र अब भी पकड़ से दूर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। गाजियाबाद के व्यापारी के बेटे का अपहरण कर चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को दनकौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर युवक को हनी ट्रैप में फंसाया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया है। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी व्यापारी मनीष गुप्ता के बेटे शशांक गुप्ता का पिछले वर्ष नौ सितंबर को नोएडा से अपहरण कर लिया गया था। बाद में उनकी कार यमुना एक्सप्रेसवे पर दनकौर क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली थी। इस मामले में पीड़ित परिवार ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों ने फोन कर शशांक को छोड़ने के एवज में चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कन्नौज जिले से शशांक को सकुशल बरामद कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, मामले में फर्रुखाबाद निवासी अंकित फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर शशांक को हनी ट्रैप में फंसाया और इसके बाद अपहरण की वारदात को अंजाम दिया था। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि फरार आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसकी महिला मित्र अभी गिरफ्त से दूर है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें