फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मादक पदार्थों की तस्करी में दो दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सत्र अदालत ने मादक पदार्थों की तस्करी के दो मामलों में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। पहले मामले में सेक्टर-15 नोएडा निवासी रोहित को दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी को सात माह के कारावास व 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। इसी तरह एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में अदालत ने सेक्टर-10 नोएडा निवासी आजाद उर्फ कन्नू को दोषी पाते हुए आठ माह के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर दोषियों को 10-10 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। आरोपियों के खिलाफ पिछले साल फेज-1 कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें