फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मारपीट मामले में वांछित पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मारपीट और गाली-गलौज के मामले में दो वांछित आरोपियों को बुद्ध तिराहे के पास एक्सप्रेसवे किनारे से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान वीरेंद्र सिंह (42) और उसके पुत्र विनीत (19) निवासी गांव शहदरा के रूप में हुई है। नरेंद्र कुमार निवासी गांव ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 7 फरवरी 2026 की शाम वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उसकी बहनें रीना और सविता तथा जीजा भी घर आए हुए थे। आरोप है कि तभी उसका बड़ा भाई विरेन्द्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर पहुंचा और अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी, जिसमें नरेन्द्र, उसकी बहनें और जीजा घायल हो गए। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें