फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दंपती को टक्कर मारने वाले थार चालक को नहीं पकड़ पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटः खबर को ऑनलाइन नहीं चलाएं
विज्ञापन

फोटो
-हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से हुआ फरार
-पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन स्वामी व चालक के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटप नोएडा। इटेडा के पास स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मारने वाले थार चालक को बिसरख कोतवाली पुलिस अब तक नहीं गिरफ्तार कर सकी है। इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे के बाद थार चालक वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया था।
चिपियाना बुजुर्ग निवासी अमित कुमार ने मंगलवार को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनका छोटा भाई नीरज कुमार अपनी पत्नी निशी श्रीवास्तव के साथ स्कूटी से अपने घर बिसरख लौट रहा था। शाम करीब साढ़े 5 बजे जैसे ही दोनों गांव इटेडा के पास पहुंचे। तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही थार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि नीरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी निशी श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद थार वाहन खंभे से टकराकर रुक गया, लेकिन चालक मौके पर घायलों को उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोल से टकराने के बाद रुकी थी थार : सोशल मीडिया पर इस हादसे का वीडियो वायरल हुआ था। एक वीडियो में स्कूटी सवार नीरज सड़क किनारे बनी एक नाली में पड़े दिखाई दे रहे हैं। उनकी पत्नी सड़क किनारे पड़ी है। कुछ लोग उनकी मदद कर रहे हैं। पोल से थार टकराने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना के दौरान मौजूद लोगों के मुताबिक हादसे के बाद थार अनियंत्रित होकर एक पोल से जा टकराई। इसके बाद आरोपी चालक गाड़ी से बाहर निकाला और वहां से भाग गया। थार की रफ्तार काफी तेज थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें