- गड्ढा नहीं, हादसे का न्योता... समय रहते चेते प्रशासन, वरना हो सकता है बड़ा हादसा
- कृष्णा एलीट होम्स सोसाइटी के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर गड्ढा बना परेशानी का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित कृष्णा एलीट होम्स सोसाइटी के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर कई दिनों से खुला गड्ढा स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। गड्ढे के कारण सोसाइटी में आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और सड़क की स्थिति भी प्रभावित होने से लोग सही से आ जा नहीं पा रहा है।
निवासियों का कहना है कि प्रवेश द्वार के बाहर सड़क पहले से ही संकरी और क्षतिग्रस्त है। ऐसे में खुला गड्ढा होने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों के निकलने में परेशानी हो रही है। स्कूल बस भी गेट तक नहीं पहुंच पा रही, जिसके कारण बच्चों और अभिभावकों को बाहर तक चलके जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते गड्ढे को नहीं भरा गया तो यह किसी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
- मुख्य प्रवेश द्वार पर खुला गड्ढा होने से हर दिन लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यह गड्ढा स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन हुआ है।
-अभिनव शुक्ला
- स्कूल बस गेट तक नहीं आ पा रही है। बच्चों और अभिभावकों को रोजाना काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए।
-पवन कुमार
- बारिश के दौरान गड्ढा और अधिक खतरनाक हो जाता है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है।
-अशोक कुमार
- यह सोसाइटी का मुख्य रास्ता है। लंबे समय तक गड्ढा खुला रहने से लोगों में चिंता है। संबंधित विभाग को प्राथमिकता के आधार पर सड़क की मरम्मत करानी चाहिए।
- मनोज नौटियाल
अभिनव शुक्ला
अभिनव शुक्ला
अभिनव शुक्ला
अभिनव शुक्ला