नोएडा (संवाद)। सेक्टर-49 के बरौला गांव स्थित मंदिर में साफ-सफाई का मुद्दा उठाने पर सेवादारों ने एक महिला के साथ मारपीट की। महिला की शिकायत पर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने मंदिर के दो सेवादारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-49 स्थित शताब्दी एन्क्लेव सोसाइटी निवासी नीरज शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह बरौला स्थित हनुमान मंदिर गई थीं। आरोप है कि मंदिर की सफाई को लेकर पूछताछ करने पर अमित और मुन्ना नाम के दो सेवादारों ने महिला के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।